बंद करे

नागटिब्बा

जो लोग ट्रैकिंग और सहासिक गतिविधियों में रुचि रखते हैं उनके लिए घने जंगलों से घिरी और प्राक्रतिक सौन्दर्य से भरपूर नागटिब्बा की पहाड़िया एक बेहतर अवसर प्रदान करती हैं, नागटिब्बा से हिमालय का मनोरम दृश्य दिखाई देता है | थत्यूड नागटिब्बा ट्रैकिंग के लिए आधार स्थल है | थत्यूड चंबा मसूरी रोड पर स्थित सुवाखोली नामक स्थल से लगभग 16 कि . मी . की दुरी पर स्थित एक छोटा सा क़स्बा है | यहाँ से पर्यटन स्थल धनोल्टी की दुरी लगभग २३ कि.मी. है| अलगाड नदी घाटी में बसे थत्यूड से 7 कि.मी. की दुरी पर देवलसारी होते हुए ट्रैक नागटिब्बा तक जाता है | देवलसारी में रहने की व्यवस्था के रूप में वन विभाग का विश्राम गृह है जहाँ रुका जा सकता है | यहाँ से 14 कि.मी. की दूरी पर नागटिब्बा स्थित है | नागटिब्बा समुद्र तल से 3048 मी. की ऊंचाई पर स्थित है | यहाँ एक छोटा सा मंदिर भी है | नागटिब्बा से हिमालय की बंदर पूंछ पर्वत माला का शानदार और आकर्षक दृश्य दिखाई देता है | सर्दियों में यहाँ की पहाड़ियां बर्फ से घिरी रहती हैं तथा गर्मियों में यहाँ का मौसम बहुत सुखद रहता है |

नागटिब्बा शब्द का प्रथम भाग नाग देवता को एवं दूसरा भाग स्थानीय भाषा में शिखर या पहाड़ी को प्रदर्शित करता है | यहाँ के ग्रामवासी अपने जानवरों की सुरक्षा हेतु नाग देवता से प्राथना करने यहाँ आते है|

नागटिब्बा का ट्रैकिंग रूट

Nagtibaa trek

  • Camping at forest
  • Nagtibba forest
  • Nature at Nagtibba
  • Camping with snow at Nagtibba
  • Shepherding at Nagtibba
  • Trek of Nagtibba
  • Mountain view from Nagtibba
  • Snow View of Nagtibba
  • Snow View
  • Camping at nagtibba
  • Camping at forest
  • Nagtibba forest
  • Nature at Nagtibba
  • Camping with snow at Nagtibba
  • Shepherding at Nagtibba
  • Trek of Nagtibba
  • Mountain view from Nagtibba
  • Snow View of Nagtibba
  • Snow View
  • Camping at nagtibba