बंद करे

खतलिंग ग्लेशियर

खतलिंग ग्लेशियर उत्तराखंड राज्य के जिला टिहरी गढ़वाल में स्थित है, जो अपने उच्च, शांत और सुंदर पहाड़ियों के लिए जाना जाता है। भिलंगना नदी के स्रोत के कारण गढ़वाल हिमालय का खतलिंग ग्लेशियर एक बहुत महत्वपूर्ण ग्लेशियर है। ग्लेशियर के आसपास हिमालय की मोटी बर्फ की चोटियों विधमान है जिन्हें जोगिन समूह (ऊंचाई: 6466 मीटर), स्पिस्टल प्रिसर्ट (6905 मीटर), बार्टा कौर (6579 मी) कीर्ति स्तम्भ (6902 मी) और मेरु के नाम से जाना जाता है।

खतलिंग ग्लेशियर का ट्रेक घत्तु से शुरू होता है, जो टिहरी से 62 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस मार्ग की कुल दूरी करीब 45 किलोमीटर है। घुत्तु में एक पीडब्ल्यूडी निरीक्षण घर और एक पर्यटक विश्रामगृह उपलब्ध है| इस ट्रेक पर अन्य महत्वपूर्ण स्थान रीह, गंगी, कल्याणी और भोमकुगुफा हैं। रीह और गंगी में पर्यटक विश्रामगृह उपलब्ध हैं| गंगी दूरस्थ अंतिम गांव है जिसके बाद किसी भी तरह की सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं तथा ट्रेक में अपनी व्यवस्था स्वयं ही करनी होती है। ख़तलिंग ग्लेशियर का शिखर सबसे शानदार और आकर्षक है | यहां से मसाड ताल 7 किमी दूर है इसी मार्ग में आगे वासुकीताल है जहाँ से केदारनाथ तक जाया जाता है।

यह ट्रेक गढ़वाल के छोटे गाँवों एवं खरसों के जंगलों के मध्य से गुजरता है जिससे यह अधिक रोमांचकारी और ज्ञानवर्धक सिद्ध होता है क्योंकि इस ट्रेक में अन्जान व्यक्तियों को भी उत्तराखंड की संस्कृति एवं विरासत के बारे में जानकारी प्राप्त होती है| ट्रेक में हरी घास के मैदान देख पर्यटक निशब्द रह जाते हैं|

भिलंगना घाटी में पहुँचने पर आसानी से शिविर के लिए उपयुक्त कई स्थान पाये जा सकते हैं | ट्रेकर्स को कैम्पिंग हेतु ऋषिकेश, टिहरी या देहरादून से पहले ही तम्बुओं तथा अन्य आवश्यक सामाग्री की व्यवस्था कर लेनी चाहिए|

खतलिंग ग्लेशियर का ट्रैकिंग रूट

Route

  • View of Khatling Glacier
  • Origin of Bhilangna river
  • Trek of Khatling
  • View of Khatling Glacier
  • Origin of Bhilangna river
  • Trek of Khatling