जिले के बारे में
जिला टिहरी गढ़वाल हिमालय की हिम से ढकी थलय सागर, जनोली और गनोत्री पर्वत श्रृंखला से तलहटी में ऋषिकेश तक फैला हुआ है। भागीरथी नदी जिले को दो भागों में विभाजित करती हैं, जबकि भिलंगना, अलकनंदा, गंगा और यमुना नदियां पूर्वी और पश्चिमी सीमायें बनाती हैं | टिहरी गढ़वाल उत्तर में जनपद उत्तरकाशी, दक्षिण में जनपद पौड़ी गढ़वाल, पूर्व में जनपद रुद्रप्रयाग और पश्चिम में जनपद देहरादून से घिरा हुआ है।
एक नज़र में
क्षेत्र: 3,642 Sq. Km. | आबादी: 6,16,409 |
भाषा: हिंदी, गढ़वाली | गाँव: 1,868 |
पुरुष: 2,96,604 | महिला: 3,19,805 |